- Hindi News
- पीडब्लूडी ने डेढ़ एकड़ जमीन एक्वायर के लिए पैमाइश की
पीडब्लूडी ने डेढ़ एकड़ जमीन एक्वायर के लिए पैमाइश की
डाबड़ाओवरब्रिज के दोहरीकरण की जमीन को एक्वायर करने का काम शुरू हो गया। पीडब्लूडी (बीएंडआर) के अफसरों ने जिन विभागों और निजी संस्थाओं की जमीन एक्वायर की जानी है, इसके लिए सोमवार को फीता डालकर पैमाइश की। विभाग के पास ओवरब्रिज के नीचे सात फीट चौड़ा सर्विस रोड है, जबकि सेंट्रल जेल की तरफ 10 मीटर अंदर तक करीब डेढ़ एकड़ जमीन एक्वायर होगी।
उत्तर पश्चिमी रेलवे जयपुर ने जनवरी के तीसरे सप्ताह पीडब्लूडी के जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) को मंजूरी दी थी। करीब 50 करोड़ की प्रस्तावित लागत से निर्मित होने वाले ओवरब्रिज के लिए विभाग के टेक्निकल स्पेशलिस्टों ने पैमाइश करके एक्वायर होने वाली जमीन का ब्योरा तैयार किया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि डाबड़ा ओवब्रिज पर हुडा की ग्रीन बेल्ट, जिसकी करीब 2400 स्क्वेयर जमीन एक्वायर होगी। ऐसे ही सेंट्रल जेल, रेडक्रॉस, पुराने मेट्रो हॉस्पिटल और सेन धर्मशाला की जमीन भी ओवरब्रिज के निर्माण के लिए एक्वायर होगी। पैमाइश की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। शासन की तरफ से मुआवजे से लेकर निर्माण की लागत को हरी झंडी मिलते ही ओवरब्रिज पर काम शुरू होने के आसार हैं।
संस्था एक्वायर होगी जमीन
{हुडाकी ग्रीन बेल्ट 2400
{ सेंट्रल जेल 1840
{ रेडक्रॉस 870
{ पुराना मेट्रो हॉस्पिटल 910
{ सेन धर्मशाला 270
एक्वायरहोने वाली जमीन स्क्वेयर मीटर में हैं।
बिजली, पानी और सीवर की लाइन होंगी शिफ्ट
नएओवरब्रिज की 615 मीटर लंबाई के बीच में जो भी विद्युत खंबे आएंगे, उन्हें शिफ्ट किया जाएगा। जेई राजकुमार बताते हैं कि विभाग ने बजट में इसके लिए अतिरिक्त बजट की व्यवस्था पहले ही कर ली है। ऐसे ही सदलपुर रेलवे लाइन के दोनों तरफ आने वाली पेयजल आपूर्ति की 14 इंच और सीवर की मुख्य लाइन शिफ्ट होगी।
^हमने अगली कार्रवाई शुरू करा दी है। पूरा फोकस है कि पहले चरण के काम जल्द पूरा करके अगली कार्रवाई शुरू कर सकें।’’
वीजीमाचरा, एक्सईएन, पीडब्लूडी(बीएंडआर)