- Hindi News
- दूरस्थ शिक्षा में हुए पिछले साल से ज्यादा प्रवेश
दूरस्थ शिक्षा में हुए पिछले साल से ज्यादा प्रवेश
हिसार | जीजेयूके दूरस्थ शिक्षा निदेशालय की तरफ से दूरस्थ शिक्षण ब्यूरो (डीईबी) यूजीसी से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों का संचालन राज्यभर के अध्ययन केंद्रों में किया जा रहा है, जिनमें निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जुलाई 2014 में प्रारंभ की गई थी। विश्वविद्यालय के दूरवर्ती शिक्षा से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम एमबीए, एमसीए (त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम), एमएससी (मैथ), एमए (मास कम्यूनिकेशन), एमकॉम, पीजीडीसीए, पीजीडीटी, पीजी डिप्लोमा इन इंडस्ट्रीयल सेफ्टी मैनेजमेंट, पीजीडीईएम, पीजीडीए एंड पीआर, पीजीडीबीएसटी, पीजीडीसीबीएम पाठ्यक्रम और इसके अतिरिक्त 12वीं कक्षा उपरांत स्नातक पाठ्यक्रमों बीबीए, एमसीए (इंटेग्रेटिड), बीए (मास कम्यूनिकेशन) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।