पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन और ट्रेनों पर आईजी टीम की नजर, 20 पर किया जुर्माना

स्टेशन और ट्रेनों पर आईजी टीम की नजर, 20 पर किया जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेकी यात्रा करते समय अब यात्रियों को बेहद सतर्क रहना होगा। चूंकि रेलवे नियमों की अवहेलना करने पर आपको रेलवे कमांडेंट आईजी की टीम दबोच लेगी। भ्रष्टाचार के खात्मे और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए आईजी की 5 स्पेशल टीमें प्रदेश में अलग-अलग रूटों पर सक्रिय है। स्टेशन परिसर से लेकर हरेक ट्रेन इनके राडार पर हैं। स्पेशल टीम का काम रेलवे नियमों को ताक पर रखने वालों पर जुर्माना और संदिग्ध व्यक्तियों को दबोचना हैं।

अब रेलवे स्टेशन परिसर या रेल में आईजी श्रीकांत जाधव की स्पेशल टीम असामाजिक तत्वों को चारों खाने चित कर देगी। इसके अलावा गंदगी फैलाने वाले, धूम्रपान करने वाले, महिला कोच में सफर करने वाले, अवैध तरीके से सामान ढोने वालों, खाद्य सामान के रेलवे के निर्धारित रेट से अधिक लेने वाले, तस्करी करने वालों पर आईजी की टीमें नकेल कसने के लिए प्रयासरत हैं। ऐसा करते पाए जाने पर टीम ने सोमवार को करीब 20 लोगों पर हजारों रुपये का जुर्माना किया हैं। हिसार-सिरसा-भिवानी मार्ग पर 13 सदस्यीय टीम सक्रिय हैं। इनमें 10 कमांडो अौर 3 जीआरपीएफ के कर्मचारी शामिल हैं।

गड़बड़होने पर 96719-00200 पर करें सूचित

अगरआपको रेलवे स्टेशन परिसर या ट्रेन में कुछ भी संदिग्ध नजर आए तो इसकी सूचना तुरंत 96719-00200 पर कॉल कर दे सकते हो। इतना ही नहीं अगर कोई स्टॉल संचालक निर्धारित रेट से अधिक दाम ले तो भी शिकायत कर सकते हैं।