पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घरों के ताले तोड़ रकम उड़ाई

दो घरों के ताले तोड़ रकम उड़ाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चोरोंने दो घरों के ताले तोड़कर घर से लाखों का सामान चोरी कर लिया। इनमें से एक वारदात को चोरों ने दिनदहाड़े अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, लगातार हो रही चोरी की वारदात के कारण शहरवासियों में रोष है। शहर में पुलिस गश्त को बढ़ाने की मांग की जा रही है।

चोरों ने पहली वारदात को एकता नगर स्थित अरविंद कुमार के मकान में अंजाम दिया। अरविंद कुमार के घर से चोर एक एलईडी, एक सोने की अंगूठी और एक चांदी का सेट सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजनों को सुबह वारदात के बारे में जानकारी मिली।

डाबड़ा गांव में चाेरों ने एक मकान को निशाना बनाया। मकान मालिक विजय ने पुलिस शिकायत में बताया है कि वे दादी के साथ जींद स्थित जुलाना में अपनी ससुराल जा रहा था। रास्ते में बुआ का घर हाेेने के कारण विजय को अपनी दादी को बुआ के घर छोड़ना था। वे सुबह 11 बजे घर से निकले। विजय ने बताया कि घर पर उनकी बुआ की बेटी थी। लेकिन वह स्कूल गई थी।