पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की ही बनेगी: नारंग

हरियाणा में अगली सरकार इनेलो की ही बनेगी: नारंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरवाला। इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग अपने समर्थकों के साथ प्रचार करते हुए।

भास्कर न्यूज | हिसार

हरियाणामें अगली सरकार इनेलो की होगी। बरवाला हलके में समान रूप से विकास कार्य करवाया जाएगा। यह बात इनेलो प्रत्याशी वेद नारंग ने गांव सातरोड खुर्द में अपने डोर टू डोर अभियान के तहत लोगों संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज का युवा बेरोजगार होने की वजह से अपनी राह से भटक रहा है। इसकी जिम्मेदार खुद मौजूदा सरकार है जो युवाओं को बेरोजगार देने में विफल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इनेलो की सरकार आने पर युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। आज बरवाला हलके में ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश में इनेलो की लहर चल रही है। विभिन्न पार्टियों में रहे कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी आज इनेलो में शामिल हो रहे हैं। नारंग ने कहा कि कांग्रेस ने हार के डर से अभी तक अपने प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारे हैं। कांग्रेस के सभी दावेदार अपने लिए सुरक्षित जगह ढूंढने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि आज का मतदाता जागरूक है और वह अपने हित को भली भांती जानता है। लोगों के हित सिर्फ इनेलो पार्टी में ही है और आज का मतदाता हरियाणा में इनेलो की सरकार चाहता है।