पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमपुर से लापता युवती रावतखेड़ा गांव से िमली

आदमपुर से लापता युवती रावतखेड़ा गांव से िमली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदमपुरसे रहस्यमय हालात में घर से लापता हुई युवती को पुलिस ने युवक सहित गांव रावतखेड़ा से बरामद किया है। इससे पूर्व पुलिस ने लापता युवती के पिता की शिकायत पर धारा 346 के तहत केस दर्ज कर किया था। पुलिस ने इस मामले में युवती को भगाने वाले गांव चौधरीवाली निवासी विष्णु उर्फ सुमित के खिलाफ दुष्कर्म की धारा इजाद की है।

पुलिस के मुताबिक सुमित बुधवार रात को आदमपुर निवासी युवती को यह कहकर भगा ले गया कि अगर उसके साथ नहीं जाएगी तो वह जान दे देगा। इसके बाद वह युवती को अपने गांव चौधरीवाली में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी युवती को अपने मामा के गांव रावतखेड़ा में ले आया।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर युवक सहित युवती को गांव रावतखेड़ा से बरामद कर उसे सेफ हाउस छोड़ दिया। शनिवार को अदालत में पेश करने पर लड़की ने मेडिकल करवाने से मना कर दिया। वहीं पुलिस ने आदमपुर के सामान्य अस्पताल में आरोपी युवक का मेडिकल करवाया। आईओ रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 376, 342 506 इजाद की है। पुलिस आरोपी युवक को रविवार हिसार अदालत में पेश करेगी।