पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केयू का जवाब हमारी गलती मिली तो नहीं बदलेंगे रिजल्ट

केयू का जवाब हमारी गलती मिली तो नहीं बदलेंगे रिजल्ट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
^कॉलेज के प्रिंसिपल वीरेंद्र कासनियां ने बताया िक वह बुधवार को कॉलेज के प्रोफेसर सतीश सिंगला के साथ केयू में छात्राओं की मांग को लेकर वीसी से मिलने गए थे, लेकिन उस दिन हड़ताल थी। जिसके कारण परीक्षा नियंत्रक ओपी आहुजा से मिले और लिखित में एक पत्र वीसी को देने के लिए कहा। छात्राओं के उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए दोबारा से फार्म भरवा दो। यूनिवर्सिटी लेवल पर कंप्यूटर पर नंबर चेक किए जाएंगे चार पांच उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होगी। गलती मिलती है तो फीस का 75 प्रतिशत पैसा लौटा दिया जाएगा।

यह थी मांग

छात्राओंकी मांग थी कि उन्हें बीए, बीकॉम बीएससी के समेस्टर की परीक्षा में शून्य नंबर देकर फेल किया गया है पेपर दोबारा से जांचे जाएं। वहीं डीएमसी पर फोटो, हस्ताक्षर अनुक्रमांक नंबर गलत आए हुए हैं उन्हें ठीक करवाया जाए।

भास्कर न्यूज | हिसार

राजकीयमहिला महाविद्यालय की छात्राओं को परीक्षा में शून्य नंबर देने के मामले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की तरफ से कहा गया है कि दोबारा से उत्तरपुस्तिका की जांच के लिए फार्म भरो तभी कापी जांची जाएंगी। यदि जांच में केयू की गलती मिलती है तो जांच के लिए फार्म भरने के लिए ली जाने वाली फीस का 75 प्रतिशत लौटा दिया जाएगा। कोई गलती नहीं मिलेगी तो दोबारा से उत्तरपुस्तिकाओं की जांच नहीं की जाएगी। दिल्ली नेशनल हाईवे पर पिछले दिनों राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने केयू प्रशासन की तरफ से परीक्षा में शून्य नंबर देकर फेल करने के विरोध में ट्रैफिक रोका था। ट्रैफिक खुलवाने के लिए कॉलेज प्रशासन पुलिस प्रशासन दोनों को आना पड़ा था। छात्र संगठन का साथ मिलने पर छात्राओं ने लिखित में कॉलेज प्रशासन की तरफ से कार्रवाई करने की बात पर ही ट्रैफिक खोला था।