लाइसेंसी हथियार जमा करवाने के आदेश
पुलिस प्रशासन ने लाइसेंस धारकों को आर्दश आचार संहिता लागू होने पर जिले के भी लाइसेंस धारकों ने हथियार जमा करने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक विकास धनखड़ ने कहा कि लाइसेंस धारक संबंधित थानाें और गन हाउस में अपने हथियार जमा कराएं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यदि किसी ने अपना हथियार गन हाऊस में जमा करवाया है तो उसे उसकी रसीद की फोटो प्रति संबंधित पुलिस थाने में जमा करवानी होगी। आदमपुर थाने के अंतर्गत आने वाले 28 गांवों में 1808 लाइसेंसी शस्त्र है। पुलिस ने शस्त्रधारकों को अपने हथियार जमा करवाने की अपील की है। थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने चुनाव के मद्देनजर शनिवार को संवेदनशील अति संवेदनशील गांवों का दौरा किया। अति संवेदनशील में आने वाले मंडी आदमपुर में सबसे ज्यादा हथियार है। थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में करीब 200 हथियार लोकसभा चुनाव के जमा है।