- Hindi News
- पंकज टॉवर वाली गली से सटी गली में घरों के ऊपर लगी लाइटों के विरोध में उतरे लोग
पंकज टॉवर वाली गली से सटी गली में घरों के ऊपर लगी लाइटों के विरोध में उतरे लोग
मामला संज्ञान अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है। मैं पूरे मामले की जानकारी लेकर लाइट गलत तरीके से क्यों लगी इस संदर्भ में जानकारी ली जाएगी। वहीं आगे कहा कि इस मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। ऐसा किया जाना गलत है। जिसने भी एेसा किया है उसके खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी। घरों पर लाइट लगवान गलत है। इसके लिए जांच की जाएगी। हम इसकी जांच करांएंगे। तकि ऐसा करने वालों पर कार्रवाई हो सके।\\\'\\\' शकुंतलाराजलीवाला, नगरनिगम मेयर
पंकज टॉवर से सटी इसी गली में आगे तक लाइट लगने की सिफारिश निगम से की थी, लेकिन लाइट यहीं तक लगी
घरों पर लग गईं गली के लिए आईं स्ट्रीट लाइटें
भास्कर न्यूज | हिसार
नगरनिगम द्वारा लगवाई गई स्ट्रीट लाइट सवालों के घेरे में गई हैं। इंड्रस्ट्रियल एरिया के निकट पंकज टॉवर से सटी गली में स्ट्रीट लाइटें घरों के गेट पर लगने से लोग नाराज हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि ठेकेदार से शिकायत की तो उन्होंने भी हाथ खड़े कर दिए। जबकि निगम अधिकारियों से शिकायत पर भी मामला संज्ञान में नहीं लिया गया। इसलिए लोगों ने मेयर शकुंतला राजलीवाला से शिकायत करके मामलो की जांच कराने की गुहार लगाई है। स्थानीय निवासी गौरव मित्तल, अमित कुमार, रंजीत, अंकिता कहते हैं कि हमारी गली में कई घटनाएं घटने के कारण तीन स्ट्रीट लाइट लगना स्वीकृत हुई थीं। जब 10 सितंबर को ठेकेदार कर्मचारियों के साथ लाइट लगवाने आए तो दो लाइट निजी घरों गोदाम के ऊपर ही लगवा दी। जबकि यह लाइट आगे गली में लगनी थी। जब विरोध किया बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। गली में अंधेरा रहने से लोग अब निजी लाइटों का इंतजाम करने लगे हैं। निगम के जानकार कहते हैं कि लाइट घरों पर नहीं लग सकती हैं। यदि गली में खंबे दूर हों तो घरों पर सार्वजनिक स्थान पर लाइट तो लग सकती है। मजेदार बात तो यह है कि जिन घरों के ऊपर लाइट लगवाई गई है, उससे महज दो मीटर की दूरी पर खंभा है।