- Hindi News
- आचार संिहता की पालना के लिए सीइओ ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से अफसरों की ली क्लास
आचार संिहता की पालना के लिए सीइओ ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग से अफसरों की ली क्लास
वीडियोकॉन्फ्रेंसिंग में जिला प्रशासन से उड़न दस्तों के अलावा, स्टेटिक सर्विलांस टीम, वीएसटी, वीवीटी, आय-व्यय, सहायक खर्च पर्यवेक्षक, मीडिया सर्टिफि केशन एवं मॉनिटरिंग कमेटियों के गठन की जानकारी ली गई।
टोलफ्री नंबर पर शुरू
चुनावसे संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल एक टोल फ्री नंबर शुरू किया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर चुनाव से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कन्ट्रोल रूम 1800-180-2014 टोल फ्री नंबर शुरू हो गया है।
भास्कर न्यूज | हिसार
विधानसभाचुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के बाद शनिवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वल्द ने प्रशासनिक अफसरों की क्लास ली। चुनाव पारदर्शिता और निष्पक्षता से कराने पर जोर दिया। जबकि चुनाव की तैयारियों की नब्ज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए टटोली।
जिला उपायुक्त डा. एमएल कौशिक ने बताया कि चुनाव के लिए सभी एआरओ, बीडीपीओ, नोडल अधिकारियों और संबंधित एसडीएम को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों की रिपोर्ट दी गई। जिसमें हमने सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण पूरा करा लिया गया है। मतदान के दिन मतदाता को किसी तरह की परेशानी हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चुनाव पूरी पारदर्शिता से पूर्ण हो इसके लिए प्रशासन द्वारा वीडियोग्राफी करवाने बारे भी अवगत करवाया गया। उन्होंने बताया कि जिला में आचार संहिता के लागू होते ही सभी तरह के प्रचार सामग्री से जुड़े होर्डिंग्स/बैनर हटवाने की रिपोर्ट वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारियों को दी गई। इस दौरान नायब तहसीलदार चुनाव रामनिवास आदि मौजूद रहे।