पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने वाला पकड़ा गया

बस स्टैंड पर पुलिस कर्मी के साथ मारपीट करने वाला पकड़ा गया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोडवेजबस स्टैंड पर गत 29 अगस्त को पुलिस कर्मी संदीप के साथ मारपीट करने और वर्दी फाड़ने के मामले में पुलिस ने रोडवेज बस के चालक और परिचालक को गिरफ्तार किया है।

बस स्टैंड चौकी प्रभारी कर्मबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में बरवाला के सुरेश और मुजादपुर निवासी सुरेन्द्र को गिरफ्तार किया है। कर्मबीर सिंह ने बताया कि सुरेश बस में चालक और सुरेन्द्र परिचालक के पद पर तैनात है। पुलिस ने शनिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।

गौरतलब है कि 29 अगस्त को सिवानी पुलिस स्टेशन में तैनात संदीप ड्यूटी खत्म करके शिवनगर स्थित अपने घर रहा था। इसी बीच बस स्टैंड परिसर में किसी बात को लेकर चालक और परिचालक के साथ उसकी कहासुनी हो गई थी। बाद में आरोपियों ने संदीप के साथ मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी थी।