रेलवे स्टेशन पर मिला व्यक्ति का शव
हिसार | शनिवारसुबह को रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति का कटा हुआ शव मिला है। जीाआरपी ने बताया कि शनिवार को सुबह सूचना मिली थी कि रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। मृतक की उम्र करीब 40 साल और कद 5 फीट 7 इंच है। मृतक ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। पुलिस को पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। जीआरपी ने शव को शिनाख्त के लिए डेडहाउस में रखवाया है।