पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गैर शिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नति सराहनीय: धर्मबीर

गैर शिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नति सराहनीय: धर्मबीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गैरशिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नत देने के फैसले को लुवास गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की ओर से कुलपति मेजर जनरल श्रीकांत कुलसचिव डा. प्रदीप बामल की पहल को सराहनीय कदम बताया है। संघ महासचिव धर्मबीर राणा वरिष्ठ उपप्रधान हरि सिंह गुर्जर ने बताया कि पांच क्लर्कों विजय कुमार, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, रामकला पानू आशा रानी को सहायक पद पर पदोन्नति दी गई तथा तीन संदेशवाहकों अनूप, राममनोहर रजत को क्लर्क पद पर पदोन्नत किया गया है। साथ ही कर्मचारी नेताओं ने एक तथाकथित स्वयंभू फैडरेशन प्रधान पर आधारहीन बयानबाजी करके जातिवाद का जहर फैलाने का आरोप लगाया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि लुवास गैर शिक्षक कर्मचारी संघ समस्त कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है, चाहे वह किसी भी वर्ग से संबंधित क्यों हो। उन्होंने कहा कि यदि इसके बावजूद भी किसी को आशंका है तो वो इसके बारे में कार्यकारिणी को लिखित में दे ताकि उस पर उचित कार्यवाही की जा सके।