राजनीतिक दलों के साथ बैठक 15 को
हिसार | जिलानिर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त एमएल कौशिक की अध्यक्षता में 15 सितम्बर को सुबह 10 लघुसचिवालय स्थित बैठक कक्ष में चुनाव से जुड़े अधिकारियों, सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, नोडल अधिकारियों तथा चुनाव खर्च से सम्बन्धित अधिकारियों की बैठक का आयोजन हाेगा। यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी अमित पवार ने दी। सुबह 11 बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।