- Hindi News
- पूर्व केंद्रीय मंत्री चांदराम एक बार फिर राजनीति में सक्रिय
पूर्व केंद्रीय मंत्री चांदराम एक बार फिर राजनीति में सक्रिय
विधानसभाचुनाव के आगाज के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं दलितों के वरिष्ठ नेता चांदराम एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। वह दो जिलों में बैठक करने के बाद रविवार को यहां आंबेडकर भवन में पहुंचे। पिछड़ों और दलित संगठनों के नुमाइंदों के साथ विचार विमर्श किया। तय हुआ कि 21 सितंबर को रोहतक के रविदास छात्रावास में दलितों पिछड़ा वर्ग की महापंचायत होगी, जिसमें व्यवस्था परिवर्तन के लिए समाजवादी की सोच वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया जाएगा।
चांदराम ने कहा कि प्रदेश में राजनीतिक भ्रष्टाचार, जातिवाद, परिवारवाद और नौकरियों में धांधली तेजी से बढ़ी है। उसे रोक कर सुशासन देने के लिए अब चुनाव सुनहरी मौका है। इसमें भागीदारी के बिना व्यवस्था परिवर्तन संभव नहीं। रोटी, कपड़ा और मकान के लिए सबसे पहले कदम उठाने होंगे।
मुख्यमंत्रीबन सकते थे चांदराम
रोहतकके रहने वाले चांदराम संयुक्त पंजाब के वक्त मंत्री थे। वह केंद्रीय जहाज मंत्री भी रह चुके हैं। हरियाणा के पुराने दलित नेता की छवि है। चौधरी भजनलाल ने जब चौधरी देवीलाल के विधायकों को मिलाकर सरकार बनाई थी। तब देवीलाल ने चांदराम को ही आगे किया था, लेकिन उनका दांव नहीं चला।