पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक पर चढ़ी महेंद्रा एक्सयूवी, दो बुजुर्ग गंभीर

बाइक पर चढ़ी महेंद्रा एक्सयूवी, दो बुजुर्ग गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी आदमपुर | गांवकोहली में रविवार दोपहर को बाइक और महेंद्रा एक्सयूवी वाहन की भिड़ंत में गांव सीसवाल निवासी दो बुजुर्ग घायल हो गए। घायलाें को राहगीरों ने अस्पताल पहुंचा जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही आदमपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सीसवाल निवासी महावीर और रामसिंह गांव खैरमपुर से आदमपुर की ओर रहा था। रास्ते में कोहली बस स्टैंड पर बाइक और महेंद्रा एक्सयूवी की टक्कर हो गई। टक्कर लगने से महावीर और रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक महेंद्रा गाड़ी के नीचे कुचली गई। एएसआई खड़क सिंह ने बताया कि अनफिट के चलते घायलों बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं।