हिसार। भाजपा पार्टी की बैठक ग्रोवर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित हुई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश हिसार की जनता अब बदलाव चाहती है और बदलाव लाने के लिए प्रदेश की जनता अब भाजपा को सत्ता में देखना चाहती है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव डाॅ. कमल गुप्ता नहीं अपितु पार्टी कार्यकर्ता लड़ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से लोकसभा चुनाव में पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने का कार्य किया, उसी प्रकार विधानसभा चुनाव में भी वो बूथ पर डटे रहे और पार्टी प्रत्याशी को विजयी बनाने का काम करें। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में पहली बार पेट्रोल के दाम लगातार तीन बार कम हुए हैं और पहली बार डीजल के दाम कम होने जा रहे हैं। भाजपा ने आम जनता की परेशानियों को समझने उनका समाधान करने का प्रयास किया है।
इस अवसर पर श्रीनिवास गोयल, कांशीराम गोयल, रवि सैनी, डाॅ. योगेश बिदानी, सुजीत कुमार, सुरेश गोयल धूप वाला, विक्रांत धमीजा, डाॅ. एनके खेतरपाल, डाॅ. श्रीकांत पारीख, डाॅ. जेपीएस नलवा, बजरंग जिंदल, लतीश एडवोकेट, पवन जांगड़ा एडवोकेट, सुरेंद्र पानू एडवोकेट, रमिंद्र, मनदीप आदि थे।