पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन भवन में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला इंप्लाइज यूनियन का क्षेत्रीय सम्मेलन

अग्रसेन भवन में स्टेट बैंक ऑफ पटियाला इंप्लाइज यूनियन का क्षेत्रीय सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सम्मेलन को संबोधित करते यूनियन के पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज | हिसार

स्टेटबैंक ऑफ पटियाला इंप्लाइज यूनियन हरियाणा की तरफ से क्षेत्रीय सम्मेलन रविवार को महाराजा अग्रसेन भवन में हुआ। इसमें क्षेत्रीय कार्यालय हिसार से संबंधित जिला हिसार, फतेहाबाद, सिरसा की चालीस शाखाओं से लगभग 200 बैंक कर्मियों ने भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता यूनियन के उपप्रधान कामरेड राजेश गर्ग वरिष्ठ उपप्रधान कामरेड टीपी सिंह ने संयुक्त रूप से की। कार्यवाही का संचालन उप महासचिव कामरेड जगदीश नागपाल ने किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता कामरेड सुशील गौतम ने बैंक कर्मियों को बैंकों के विलय विशेषकर सहयोगी बैंकों के भारतीय स्टेट बैंक में विलय से होने वाले नुकसान के बारे में बताया सरकार को इसका पुरजोर विरोध करने की चेतावनी दी।