- Hindi News
- रिटायर्ड कर्मियों को एकजुट देख मानीं मांगें
रिटायर्ड कर्मियों को एकजुट देख मानीं मांगें
पटवार भवन में रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते राज्य प्रधान आरसी जग्गा उपस्थित लोग।
भास्कर न्यूज | हिसार
रिटायर्डकर्मचारियों की एकता का असर है कि सरकार हमारी मांगों को मानने को तैयार हुई। अब हम सभी पूर्व कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि एकजुट होकर काम करें। रविवार को सिटी थाना के निकट पटवार भवन में आयोजित हुए रिटायर्ड कर्मचारी संघ के कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बातें राज्य प्रधान आरसी जग्गा ने कहीं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 16 अगस्त को बातचीत के लिए बुलाया था। मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और वित्तायुक्त से बातचीत हुई और कुछ मांगों पर सहमति बनी। यह आंदोलन का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पंजाब के समान पेंशन सहित कई मांगों को पूरा किया गया। वहीं संघ के प्रयासों से जिंदल कैंसर हार्ट अस्पतालों को सरकार के पैनल में शामिल किया गया। वरिष्ठ उपप्रधान बीएस बूरा और बलवंत सिंह बूरा ने कहा कि स्थायी कर्मचारियों की तर्ज पर रिटायर्ड कर्मचारियों की तमाम लंबित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसलिए यह बैठक बुलाई गई। सम्मेलन की अध्यक्षता संघ के जिला प्रधान मदनलाल मुंजाल ने की और संचालन जिला सचिव श्योचंदराम और राज्य वित्त सचिव जय सिंह पूनिया ने किया। सम्मेलन के दौरान सुरजीत सिंह के भांजे के आकस्मिक निधन पर शोक जताया। जबकि जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत पर शोक जताया। इस दौरान निर्मला देवी, उषा जग्गा, सोमदत्त मनुजा, रण सिंह श्योराण, ओमप्रकाश सैनी, पूर्ण सिंह, प्रताप सिंह, लीलूराम, रामकुमार शर्मा, धारा सिंह, रामजीदास कथूरिया, ओमप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।