- Hindi News
- भक्त ही प्रभु को प्रमाणित करता है: श्रीहित अम्बरीष
भक्त ही प्रभु को प्रमाणित करता है: श्रीहित अम्बरीष
सनातन धर्म हनुमान मंदिर में भक्तमाल कथा सुनते श्रद्धालु।
भास्कर न्यूज | हिसार
नागोरीगेट स्थित श्री हरियाणा कुरुक्षेत्र सनातन धर्म हनुमान मंदिर में चल रही भक्तमाल कथा के अंतिम दिन रविवार को प्रवचन देते हुए श्रीहित अम्बरीष ने कहा कि प्रेम ध्वजा स्वरूपा मीरा बाई के चरित्र का वर्णन करते हुए प्रेम निडर होता है। परम स्वतंत्र भय से रहित होता है-भगवान का भक्त।
मंदिर में भगवान की मूर्ति भगवान का प्रतीक है तो भगवान का भक्त उसका प्रमाण है। भक्त ही संसार में प्रभु को प्रमाणित करता है इसलिए इस संसार में सर्वोपरि प्राप्त करने योग्य कुछ है तो वह संतों का संग है। अपने प्रयास से प्राप्त भाव का शरण हो सकता है परन्तु संत के प्रताप से प्राप्त भाव अक्षय होता है। कथा के पांचवें दिन भी सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।