पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्राद्ध एक पुण्यदायी कर्म : तरुणा बहन

श्राद्ध एक पुण्यदायी कर्म : तरुणा बहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार |बगला रोड स्थित संत आसाराम आश्रम में रविवार को साध्वी तरुणा बहन के सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें तरुणा बहन ने कहा कि श्राद्ध एक पुण्यदायी और भगवदीय कर्म है। उन्होंने कहा कि समयानुसार श्राद्ध करने से कुल में कोई दुखी नहीं रहता है। पितरों की पूजा करके मनुष्य आयु, पुत्र, यश, कीर्ति, पुष्टि, बल, सुख और धान्य प्राप्त करता हैं। देव कार्य से भी पितृ कार्य का विशेष महत्व हैं। देवताओं से पहले पितरों को प्रसन्न करना अधिक कल्याणकारी हैं। जो लोग श्राद्ध नहीं करते उनके पितृ असंतुष्ट रहते हैं। साथ ही साध्वी तरुणा बहन ने श्राद्ध करने में भगवत गीता के श्लोकों के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को संत आसाराम आश्रम सिरसा रोड में विधि विधान से सामूहिक श्राद्ध का आयोजन किया जाएगा।