पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमद्भागवत कथा से ही मनुष्य का कल्याण संभव : सुभाष

श्रीमद्भागवत कथा से ही मनुष्य का कल्याण संभव : सुभाष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमद्भागवत कथा शुरू होने से पहले दिन रविवार को कुंजलाल गार्डन में कलश यात्रा निकाली गई।

आचार्य सुभाष कृष्ण महाराज।

भास्कर न्यूज | हिसार

जयश्रीराम महिला संकीर्तन मंडल की ओर से रविवार को कुंजलाल गार्डन स्थित जय श्रीराम प्रभात फेरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। मंडल की प्रधान दर्शना चानणा ने बताया कि कथा से पहले मंदिर प्रांगण से आचार्य सुभाष कृष्ण शास्त्री वृंदावन वाले के सान्निध्य में कलश यात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

कलश यात्रा कुंजलाल गार्डन से शुरू होकर राजीव नगर, शांति नगर चौक, ब्रह्मपुरी होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। भक्तों द्वारा गाए गए भजनों पर श्रद्धालु पूरे रास्ते झूमते रहे। कलश यात्रा के बाद पहले दिन की कथा में आचार्य सुभाष कृष्ण शास्त्री ने कथा का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि बड़े भाग्यशाली होते हैं वो लोग जो कथा श्रवण के लिए समय निकालते हैं। कथा को सुनकर उससे मिलने वाली शिक्षा को यदि अपने जीवन में उतार लिया जाए तो अवश्य ही भाग्य संवर जाता है। उन्होंने बताया कि पूर्व जन्म के पाप से हम भागवत कथा सुनने से वंचित रहते है। मनुष्य का कल्याण श्रीमद्भागवत कथा सुनने से ही हो सकता है। कलश यात्रा के मौके पर हरभगवान चानणा, मदन बुंदेला, कैलाश बुंदेला, ओमप्रकाश असीजा, बृजमोहन पाहुजा, इन्द्र झंडेई, सुधीर गाबा, गुरुदयाल, संजय गाबा, जोगेन्दर चानणा कमल आदि मौजूद थे।