पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी दिवस पर भाषण कविता प्रतियोगिता

हिंदी दिवस पर भाषण कविता प्रतियोगिता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गांवहैबतपुर के आर्य पब्लिक स्कूल में यूको बैंक की ओर से हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण कविता प्रतियोगिता का आयोजन करवाई गई। इसमें स्कूल के विद्यार्थियों को तीन समूहों प्राइमरी, मिडल उच्च में विभाजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 50 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बैंक प्रबंधक की ओर से प्रत्येक समूह के प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को ट्रॉफी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रत्येक समूह के चार-चार बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा हिंदी भाषण कविताओं के द्वारा हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बहुत अच्छी प्रस्तुति दी जिससे प्रत्येक श्रोता का हिंदी से भावात्मक जुड़ाव हुआ। बैंक प्रबंधक गौरव ढींगड़ा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदी भाषा से ही हमारे संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास संभव है, इसलिए बच्चे हिंदी में बचपन से ही रुचि रखें। स्कूल प्रबंधक सतपाल आर्य ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की पहचान है। इस अवसर पर सहायक प्रबंधक दीपेंद्र मलिक, प्रधानाचार्य वजीर सिंह अन्य अध्यापक हरपाल, अमित, बलराज, नरेश कमल कुमार मौजूद थे।