पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं लोग: हिंदुस्तानी

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं लोग: हिंदुस्तानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जागोमानव बनो इंसान संस्था के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता राजेश हिंदुस्तानी ने शहरवासियों से जम्मू- कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की है। हिंदुस्तानी के नेतृत्व में पिछले तीन दिनों से 12 क्वार्टर रोड स्थित लाहौरिया मंदिर के पास वीटा बूथ पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सामग्री एकत्रित की जा रही है। इसमें गुलशन बतरा हरीश ऐलाबादी कोषाध्यक्ष तथा सुशील ग्रोवर, अनिल ऐलाबादी, बिरमा सैनी, भारत, मोनू सैनी, मुकेश मंगल, रमेश सैनी, मामन वर्मा, दारा सिंह आदि अपना सहयोग दे रहे हैं। हिंदुस्तानी ने बताया कि इस अभियान में एक ऑटो और एक कैंटर शहर में घूम घूमकर लोगों से अनाज, बिस्कुट, गर्म कपड़े आर्थिक सहायता जुटा रहे है। शहरवासी बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढा रहे हैं। उन्होंने बताया कि एकत्र की जा रही सामग्री राशि प्रशासन या सामाजिक संस्था के सहयोग से जम्मू-कश्मीर पहुंचाई जाएगी।