पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"मदद\' की टीम जम्मू कश्मीर पहुंची

\"मदद\' की टीम जम्मू-कश्मीर पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | ‘मदद’संस्था के अध्यक्ष संजीव भोजराज जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडितों की मदद, राहत बचाव कार्य के लिए अपनी टीम के साथ जम्मू पहुंचे। संजीव ने जम्मू-कश्मीर के उपायुक्त अजीत सिंह साहू से मुलाकात कर जम्मू-कश्मीर के राहत कार्य में मदद संस्था की ओर से सहयोग करने का प्रस्ताव रखा। इस पर उन्होंने जल्द ही मदद की टीम को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाने की व्यवस्था करने की बात कही। संजीव भोजराज ने बताया कि वे टीम के साथ जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना होंगे। इसके लिए सरकारी अधिकारी राजकुमार थापा उनकी मदद कर रहे है। भोजराज ने बताया कि जम्मू में बाढ़ से हालात काफी भयावह हो गए हैं तथा कई जगहों पर अभी भी पानी का भराव है और लोग बाढ़ में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पहुंचकर राहत बचाव कार्य में जुट जाएगी तथा जब तक यहां पर हालात सामान्य नहीं हो जाते वे अपना अभियान जारी रखेंगे। भोजराज ने बताया कि बचाव दल में सुरेश मिर्जापुर, प्रदीप मुंडाई, संदीप मिर्जापुर, सुनील, बल्लू निरंकारी, पंकज मुआल, अनिल रोहताश मुंडाई शामिल है।