हिंदी शिक्षा के विकास की शपथ ली
आजाद हिंद युवा क्लब ने मनाया हिंदी दिवस
हिसार|नेहरू युवा केंद्र आजाद हिंद युवा क्लब के तत्वावधान में राजीव गांधी सेवा सदन प्रांगण में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा थे। कार्यक्रम को मुख्य वक्ता ईच वन टीच वन कॉर्डिनेटर प्यारेलाल सिंह ने संबोधित किया। इस मौके पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में रोहताश ने पहला, रविकांत ने दूसरा तथा कुलदीप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब प्रधान कपूर सिंह, मुकेश खारड़िया, संदीप लुहानीवाल, नंदलाल, राजकुमार, नरेंद्र, अनिल कामियां, मजींत, अमित शर्मा और पूजा सहित अन्य मौजूद थे।
एक कदम एक मंच की तरफ से कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान शहर के तमाम शिक्षकों ने शिरकत कर हिंदी बोलने की शपथ ली।
भास्कर न्यूज | हिसार
जागरूकशिक्षकों के समूह ‘प्रयास : एक कदम-एक मंच’ की ओर से रविवार को हिंदी दिवस के अवसर पर महाराजा अग्रसेन भवन में ‘हिंदी दिवस पर परिचर्चा एवं कवि गोष्ठी’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. ओमप्रकाश कादयान ने की। साहित्यिक समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कला संस्कृति लेखक राजेश चुघ थे। प्रयास संस्था के सचिव अशोक वशिष्ठ ने बताया कि कार्यक्रम में जिलेभर के शिक्षक कवि-लेखकों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से विभिन्न विषयों हास्य, व्यंग्य ओजपूर्ण कविताएं प्रस्तुत कीं। मंच संचालन प्राध्यापक कृष्ण ने किया। राजेश चुघ ने कहा कि हमें हिंदी भाषा पर गर्व होना चाहिए हिंदी को दैनिक व्यवहार में शामिल करें और हिंदी दिवस का पर्व वर्ष भर मनाएं। डाॅ. ओमप्रकाश कादियान ने कहा कि हिंदी हमारे हृदय की भाषा संस्कारों में समाई हुई है इसलिए हमारा कर्त्तव्य है कि हिंदी के विकास हेतु सार्थक प्रयास करें। वर्तमान हिंदी के विकास में दूरदर्शन, आकाशवाणी एवं समाचार-पत्रों का बड़ा योगदान है। यह शुभ संकेत है कि आज हिंदी अपने प्रभाव सरलता के कारण विश्व भर में अपना परचम लहरा रही है। संस्था के अध्यक्ष सत्यवान द्विवेदी सचिव अशोक वशिष्ठ ने बताया कि यह हिंदी के लिए गौरव की बात है कि आज दुनिया के बहुत सारे देशों में हिंदी का पठन-पाठन हो रहा है। विदेशी विश्वविद्यालयों में हिंदी सीखी जा रही है। गोष्ठी के बाद सभी शिक्षको