- Hindi News
- शहर के अंदर लगे होर्डिंग्स पर अधिकारियों की नजर नहीं
शहर के अंदर लगे होर्डिंग्स पर अधिकारियों की नजर नहीं
शहर की मुख्य सड़कों और चौराहों से नगर निगम की टीम ने अभियान चलाकर प्रचार सामग्री उतारवा दी। बावजूद इसके पटेल नगर में हजकां, बीजेपी, इनेलो के होर्डिंग्स उतरवाने की चिंता अफसरों को नहीं रही।
हिसार| आचारसंहिता लागू होने के दूसरे दिन शहर की प्रमुख सड़कों से प्रचार सामग्री हटवाने में नगर निगम की चार टीम सुबह आठ बजे से देर शाम तक पसीना बहाती रहीं। इन टीमों ने प्रमुख सड़कों से प्रचार सामग्री उतरवाने में जुटी रहीं। हालांकि एक कसर जरूर छोड़ दी। सड़कों से होर्डिंग्स, बैनर पोस्टर उतरवाने के फेर में वह शहर के बीच में लगी प्रचार सामग्री उतरवाना भूल गए। जनता असमंजस में है कि आचार संहिता के बाद भी प्रचार सामग्री क्यों लगी है। रविवार को भास्कर ने आचार संहिता लगने के बावजूद पहले दिन ही राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री धड़ल्ले से शहर में लगे होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसलिए अफसर हरकत में आए और प्रचार सामग्री पर नकेल कसने के लिए निगम अधिकारियों को निर्देश मिले।