पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह इमारतों को सील किया पर जिसमें हादसा हुआ उसपर निगम मेहरबान क्यों

छह इमारतों को सील किया पर जिसमें हादसा हुआ उसपर निगम मेहरबान क्यों

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यह कैसी भेदभाव वाली कार्रवाई

हालही में छह बिल्डिंगों को नगर निगम प्रशासन सील कर चुका है। अधिकतर निर्माणाधीन बिल्डिंगों पर नक्शे के विपरीत निर्माण पाए जाने की शिकायत रही। हालांकि निगम अफसरों की नीयत और नीति पर तमाम सवाल उछल रहे हैं। क्योंकि परिजात चौक के निकट 25 अगस्त को बेसमेंट निर्मित हो रहा था, वह नक्शे के विपरीत अधिकारियों ने बताया। बेसमेंट में दो लोग मारे गए, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। बड़ा हादसा होने के बावजूद बेसमेंट निर्माण कराने वालाें पर निगम अफसर नोटिस थमाने से आगे नहीं बढ़ सके। इसी आधार को बनाकर अन्य बेसमेंट वाले कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।

भास्कर न्यूज|हिसार

नगरनिगम भी खूब है। जिस इमारत के बेसमेंट की बगल की दीवार ढहने के कारण शहर भर की इमारतों की छानबीन शुरू हुई, उस इमारत के लिए तो सिर्फ नोटिस जारी किया गया। लेकिन नक्शे के अनुरूप बनने वाली छह इमारतें सील कर दी गईं। इससे निगम की कार्रवाई सवालों के घेरे में हैं। बिल्डिंग ब्रांच के अफसर सवालों के घेरे में हैं। परिजात चौक के पास बन रही जिस इमारत के बेसमेंट में हादसा हुआ उसके निरीक्षण के दौरान जिला उपायुक्त का स्पष्ट आदेश भी था कि नक्शे के विपरीत निर्माण कराने पर बेसमेंट को सील कर दो। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जबकि हादसे मे दो जानें चली गईं थीं।

यहां निगम ने नक्शे के मुताबिक निर्माण करने की बात कह चंद दिन पूर्व ही नोटिस दिया है।

जिला उपायुक्त ने कार्रवाई का भय दिखाया तो निगम अधिकारी अपना पिंड छुड़ाने के लिए बीते शुक्रवार को एक बार फिर मिस रि-प्रजेंशन का नोटिस फिर थमाने की बात कहते हैं। इस नोटिस में यह था कि 11 फीट से अधिक निर्माण दोबारा से हुआ तो बिल्डिंग सात दिनों में सील कर दी जाएगी। यह कड़े निर्देश डीसी ने मौके पर पहुंचकर सेक्रेट्री राजेश मेहता और बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने दिए थे। लेकिन काम यहां धड़ल्ले से बीते चार दिनों से चल रहा है। अब निगम अफसरों के पास कोई जवाब नहीं।

सेक्रेट्री कहते हैं कि उन्हें इस प्रकरण में जानकारी नहीं है, जबकि बिल्डिंग इंस्पेक्टर से संपर्क नहीं हो सका।

24 जून के अंक में छपी खबर

25 अगस्त को छपी खबर