पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा राज्य सब जूनियर जूडो में हिसार विजेता

हरियाणा राज्य सब जूनियर जूडो में हिसार विजेता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | फतेहाबादमें आयोजित हुई दो दिवसीय हरियाणा राज्य सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में हिसार की लड़कियों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि लड़कों की टीम दूसरे स्थान पर रही। 13 14 सितंबर को आयोजित इस जूडो प्रतियोगिता में साेनिया को बेस्ट जूडो खिलाड़ी चुना गया। जूडो कोच सतबीर श्योराण ने बताया कि 45 किलोग्राम भार वर्ग में दिनेश 55 किलोग्राम में सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि 50 किलोग्राम में अनिल और 55 किलोग्राम में सुधीर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं लड़कियों के 35 किलोग्राम भारवर्ग में आरजू, 40 किलोग्राम भार वर्ग में मीनाक्षी, और 48 किलोग्राम भार वर्ग में मोनिका 52 किलोग्राम भार वर्ग में सोनिया ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वीट दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी चेन्नई में 5 अक्टूबर को शुरू होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।