पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नौ बहार और हीरामल जमाल सांग का मंचन

नौ बहार और हीरामल जमाल सांग का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार| गांवबालक में हरियाणवीं संस्कृति को बढ़ावा के लिए हरियाणा कला परिषद चंडीगढ़ की ओर से एक दिवसीय सांग उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें युवा सांगी पवन राज कृष्ण सांगी ने दो सांगों का मंचन किया। कार्यक्रम में नौ बहार की प्रस्तुति ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया और सांग की उस समय की मशहूर रागनी जब नौ बहार जवान हो जाता है और वह रानी के साथ बाग़ में घूमने जाता है, तब वहां उसे नाग डंक मारता है... रागनी ने दर्शकों की आंख नम कर डाली, वहीं पर बड़ा रक्काना दिलावर द्वारा “धरम देवी तेरे करम करे का न्या काटण जोगा होग्या...” ने दर्शकों को मोह लिया।