- Hindi News
- प्रदर्शनी के अंतिम दिन सीखा बोनसाई उगाने का तरीका
प्रदर्शनी के अंतिम दिन सीखा बोनसाई उगाने का तरीका
होटल मिड टाउन ग्रैंड में बोनसाई प्रदर्शनी के अंतिम दिन वर्कशॉप लगाई गई।
भास्कर न्यूज | हिसार
दिल्लीरोड स्थित मिड टाउन ग्रैंड में लगी बोनसाई पेंजिंग प्रदर्शनी के अंतिम दिन रविवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों ने प्रदर्शनी में रखी विभिन्न प्रजातियों की बोनसाई पेंजिंग को पसंद किया। प्रदर्शनी के समापन से पूर्व सायंकाल खुले लॉन में वर्कशाॅप भी लगाई गई। इसमें सैकड़ों बोनसाई प्रेमियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी आयोजक डॉ. विवेक कुमार ने बोनसाई को उगाने, इसकी कटाई, वायरिंग, इसके रखरखाव सहित अन्य टिप्स दिए।