- Hindi News
- सर्वखाप पंचायत का राजनीति से लेना देना नहीं : काजल
सर्वखाप पंचायत का राजनीति से लेना देना नहीं : काजल
हिसार | राष्ट्रीयकाजला खाप के प्रदेशाध्यक्ष राजमल काजल ने कहा है कि सम्राट हर्षवर्धन के शासनकाल में आज से 1428 वर्ष पूर्व 643 ई. में हरियाणा सर्वखाप पंचायत का गठन सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाने सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करवाने के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि सर्वखाप पंचायत का राजनीतिक गतिविधियों से कुछ भी लेना देना नहीं है। काजल ने यह भी जानकारी दी कि सर्वखाप पंचायत का तो कोई स्थाई प्रधान होता है और ही कोई प्रवक्ता। उन्होंने शनिवार को नरवाना में हुई तथाकथित सर्वखाप पंचायत की बैठक पर अंगुली उठाते हुए कहा कि यह बैठक सर्वखाप की होकर मात्र कुछ लोगों का जमावड़ा थी। काजला खाप के प्रदेशाध्यक्ष ने सर्वखाप की बैठक बुलाने बारे निर्धारित तरीका अपनाया जाना चाहिए।