हिसार | चाेरों ने डबल फाटक स्थित एक मकान से हजारों की नकदी सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में सोए हुए थे। इस संबंध में शहर थाना में मामला दर्ज हुआ है। एएसआई जगदीश चंद्र ने बताया कि डबल फाटक निवासी भूपेंद्र ने चोरी का मामला दर्ज कराया है। भूपेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात के समय वह मकान में ऊपर के कमरे के बाहर सोया हुआ था।
उसने अपनी पेंट कमरे के अंदर रख दी थी। कमरे में कुंडी नहीं होने से चोर रात को उसकी पेंट की जेब से 20 हजार रुपये की नकदी और एक
मोबाइल चोरी कर फरार हो गए। भूपेंद्र को वारदात की जानकारी सुबह मिली। इसके बाद भूपेंद्र ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि भूपेंद्र मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।