पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रेम नगर के मकान से बिजली का सामान चोरी

प्रेम नगर के मकान से बिजली का सामान चोरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेमनगर क्षेत्र में दुकान के लिए लाए सामान को चोरों ने घर से उड़ा दिया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज हुआ है। हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि चोरों ने प्रेमनगर निवासी राकेश कुमार के घर से हजारों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान चाेरी कर लिया। पुलिस ने बताया कि राकेश कुमार की राजगुरु मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की दुकान है। वह दुकान के लिए कुछ सामान खरीदकर लाया था। ज्यादा रात होने पर वह दुकान पर सामान नहीं ले जा सका। उसने सामान घर में ही रख दिया। इस रात को चोरों ने घर में रखे सामान में से आधा सामान चोरी कर लिया। राकेश ने बताया कि चोर उसके घर से 3 मिक्सी ग्राइंडर, 6 छत के पंखे और 2 गैस चूल्हे चोरी करके ले गए।