अब रिटायरिंग रूम की ऑनलाइन बुकिंग
हिसार,सिरसा और लोहारू सहित बीकानेर मंडल के दस स्टेशनों पर बने एसी नॉन रिटायरिंग रूम सितंबर के अंतिम सप्ताह से ऑनलाइन बुक करवाए जा सकेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे ने बीकानेर मंडल के दस महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यह सुविधा शुरू करने के लिए आईआरसीटीसी से करार किया है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर यात्री रिटायरिंग रूम बुक करवा सकेगा। सुविधा को लागू करने के लिए रेलवे कर्मचारियों को दिल्ली में ट्रेनिंग दिलवाई जानी शुरू कर दी गई है। हिसार, सिरसा और भिवानी के अलावा जो स्टेशन इस सुविधा से जोड़े जा रहे हैं उनमें श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, लालगढ़, चूरू, सादुलपुर रतनगढ़ के स्टेशनों पर भी यात्रियों को रिटायरिंग रूम ऑनलाइन बुक करवाने की सुविधा मिल सकेगी।
मिलेगी सुविधा, होगा फायदा
बीकानेर मंडल ने हिसार, सिरसा और लोहारू समेत दस स्टेशनों पर रिटायरिंग रूम ऑनलाइन बुक करवाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद है 24-25 सितंबर को रेल मंत्री ऑल इंडिया लेवल पर इस नई सुविधा का शुभारंभ करेंगे। इसी महीने के आखिरी सप्ताह तक यात्रियों को यह सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।\\\'\\\'
रजनीशकुमार, सीनियरडीसीएम, बीकानेर
रिटायरिंग रूम में होटल की तरह डबल बेड, अटैचमेंट बाथरूम, गीजर, सोफा, टीवी आदि लगे हुए मिलेंगे। रिटायरिंग रूम की बुकिंग करवाने के लिए लोगों को अब स्टेशन नहीं जाना पड़ेगा। वे इंटरनेट के जरिए घर बैठे रिटायरिंग रूम बुक करवा सकेंगे।
होटल से होगा कंपीटिशन
ऑनलाइनबुकिंग सेवा शुरू होने के साथ ही रेलवे का कंपीटिशन होटल से होगा। रिटायरिंग रूम में डबल बेड का किराया 250, सिंगल बेड का 150 तथा सिंगल बेडरूम का 180 रुपए किराया रखा गया है जो शहर के नॉन एसी होटलों से काफी कम है।
बुकिंग के लिए चाहिए ये सब
रिटायरिंगरूम बुक करवाने के लिए किसी भी रेल यात्री के पास सुरक्षित रेल टिकट अपनी आईडी होना जरूरी है। यात्री आरक्षित टिकट के पीएनआर नंबर आईडी प्रूफ की डिटेल के जरिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर रिटायरिंग रूम बुक करवा सकता है।
योजना