- Hindi News
- आज रात से कल रात तक जिले के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद
आज रात से कल रात तक जिले के पेट्रोल पंप रहेंगे बंद
बढ़ती वारदातों के विरोध में हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स का फैसला
जिलेमें पेट्रोल पंपों पर लगातार बढ़ती वारदातों के विरोध में हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने मंगलवार रात से एक दिन के लिए जिलेभर के पेट्रोल पंप बंद रखने का आह्वान किया है। एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर लगातार होती वारदातों के विरोध में 17 सितंबर को जिलेभर के सभी पेट्रोल पंप बद रहेंगे। केवल एबुलेंस के लिए पेट्रोल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। गोयल ने कहा कि यदि एक दिन बंद के बाद भी हरीराम सुशील पर गोली चलाने के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो प्रदेशभर में पंपों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। ये फैसला एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों से सलाह मशविरे के बाद किया गया। जिलाप्रधान आनंद गोयल ने कहा कि बंद का प्रभाव मंगलवार रात 12 बजे से शुरू हो जाएगा। एसोसिएशन के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन उन्हें सुरक्षा देने में नाकाम रहा है।
पेट्रोल पंप पर लगातार होती वारदातों के कारण पेट्रोल पंप संचालकों में दहशत हो गई है। अस्पताल में हरीराम और सुशील कुमार से मिलने पहुंचे शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों के मालिकों में पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर भारी रोष नजर आया। यहां पेट्रोल पंप मालिक आपस में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आए। सभी संचालक पुलिस प्रशासन के रवैये से नाखुश थे। हरियाणा पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि यदि बदमाशों के हौसले इसी तरह बुलंद रहे तो पेट्रोल पंप संचालकों को घर में ही बैठना पड़ेगा।
भीड़ नियंत्रित करने में सिक्योरिटी को आए पसीने
वहींअस्पताल में लगातार बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने में अस्पताल सिक्योरिटी के पसीने छूट गए। घायलों से मिलने आए सभी शुभचिंतक हरीराम और सुशील से मिलने के लिए इमरजेंसी में जाने की कोशिश कर रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने सभी के साथ समझा इस कर भीड़ को नियंत्रित किया। अस्पताल की पार्किंग पूरी तरह से वाहनों से भर गई थी।
एक घंटे तक अस्पताल के चक्कर लगाती रही पुलिस
वहींवारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी अस्पताल पहुंचे। करीब एक घंटे तक अस्पताल परिसर में पुलिस अधिकारियों की आवाजाही रही। हरीराम और सुशील की हालत ज्यादा गंभीर होने