पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीसी बोले, मेरे घर में भी गंदा पानी आया

डीसी बोले, मेरे घर में भी गंदा पानी आया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | जन स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से अभी तक शहर की जनता परेशान थी लेकिन अब अधिकारी भी परेशान होने लगे हैं। सोमवार को प्रेसवार्ता में डीसी आवास के बाहर सीवर उफनने का सवाल उछला तो जनस्वास्थ्य विभाग की कारस्तानी एक बार फिर सामने आई। इस बार फरियादी जनता नहीं बल्कि लापरवाही का जुमला स्वयं डीसी बताने लगे।
डीसी ने बताया कि मेरे घर में खुद गंदे पानी की सप्लाई हुआ। जब पूछा गया कि सीवर बंद है क्या तो डीसी ने कहा कि इसकी तो जानकारी नहीं। उन्होंने कहा कि वैसे तो लापरवाही पर अफसरों से पूछा जा चुका है अाैर डांट भी लगाई जा चुकी है। वहीं, जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही पर बोले कि सोमवार को आज मेरे घर में आज गंदा पानी आया।