पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकला बच्चा

अपहर्ताओं के चंगुल से भाग निकला बच्चा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानीसे अगवा 13 साल का एक मासूम शातिर अपहर्ताओं को चकमा देकर खुद पुलिस के पास पहुंच गया। उसे अगवा करने वाले एक गाड़ी में डालकर हिसार बस अड्डे के पास पहुंचे थे। यहां वह किसी तरह उनसे बचकर बदहवास एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हाउस की तरफ दौड़ा। यहां एक राहगीर का हाथ पकड़ा कर उससे पूछा- प्लीज, मुझे पुलिस अंकल का पता बता दो। उस राहगीर ने पुलिस को मामले की सूचना दी तो बच्चे ने थाने में खुद के अगवा होने की वारदात का खुलासा किया।

वैन में सवार चार किडनैपर 13 साल के दीपांशु को हिसार लाए थे। हिसार बस स्टैंड पर वैन रोककर आरोपी शराब खरीदने लगे तो दीपांशु ने चालाकी से वैन से उतर कर दौड़ता हुआ सिटी थाने के पीछे स्थित एग्जीक्यूटिव इंजीनियर हाउस जा पहुंचा। बाद में थाने पहुंचकर दीपांशु ने सारी आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने दीपांशु के माता पिता से संपर्क किया। बाद में उसके पिता शशिभूषण शर्मा भिवानी से हिसार पहुंचे और दीपांशु को घर लेकर चले गए। शाबाश दीपांशु। भिवानी के रहने वाले इस 13 वर्षीय बच्चे ने जिस बहादुरी का परिचय दिया वह काबिले तारीफ है।

10रुपये उठाने को झुका तो झपट पड़े किडनैपर

दीपांशुदोपहर करीब एक बजे घर से कुछ दूरी पर स्थित पार्क में खेल रहा था। उसके साथ उसके दो तीन दोस्त भी थे। इसी बीच दीपांशु की जेब से उसके दस रुपये का नोट नीचे गिर गया। दीपांशु ने जैसे ही दस रुपये का नोट उठाने के लिए नीचे की ओर झुका तो पीछे से एक युवक ने उसका मुंह दबा लिया। बाद में दो तीन आरोपियों मिलकर उसे वैन में डाल दिया।