- Hindi News
- टीबी अस्पताल में सुविधाएं ही नहीं, मायूस लौट रहे मरीज
टीबी अस्पताल में सुविधाएं ही नहीं, मायूस लौट रहे मरीज
प्रदेशमें केवल एक ही टीबी अस्पताल है वो भी हिसार में। यहां पर 20 से अधिक मरीजों को एक साथ दाखिल करने की भी सुविधा नहीं है। इसी के कारण मरीजों को भर्ती करने की बजाए दवा देकर फिर से आने के लिए कहा जाता है। अस्पताल में हिसार, आसपास के जिलों के अलावा पड़ोसी राज्य पंजाब राजस्थान से इलाज करवाने के लिए रोजाना करीब 150 मरीज आते हैं।
यह टीबी अस्पताल वर्ष 1961 में बनकर तैयार हो गया था और मरीज आना शुरू हो गए थे। अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि उन्होंने अस्पातल की अव्यवस्थाओं के बारे में सैकड़ों बार सिविल सर्जन और प्रशासन को अवगत कराया पर कार्रवाई नहीं की गई।
टीबी अस्पताल में लावारिस पशु हमेशा घूमते नजर आते हैं। कई बार मरीजों को पशुओं ने दौड़ा भी लिया है। साफ सफाई होने के कारण अस्पताल की छत पर बंदरों ने आशियाना बना लिया है। अस्पताल कर्मचारियों ने बताया कि यह बंदर कई लोगों को काट भी चुके हैं। टीबी अस्पताल में पार्क नहीं है जिसके चलते मरीज के साथ आए परिजन खुले आसमान में बैठते हैं। पार्किंग की सुविधा नहीं है। जिसके कारण अस्पताल के गेट पर वाहन खड़े हो जाते हैं और मरीजों को परेशानी होती है।
टीबी अस्पताल में आने वाले मरीजों को दाखिल करने के लिए तीन वार्ड बनाएं गए थे। लेकिन कई सालों से दो वार्ड गिरने की कगार पर हैं। खतरा होने के कारण डॉक्टर मरीजों को भर्ती भी नहीं करते हैं। टीबी अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि यहां पर रोजाना मरीजों की भारी भीड़ लगी रहती है। लेकिन यहां पर दो चिकित्सक नियुक्त हैं जिस हिसाब से यहां पर मरीज आते हैं उनको देखा जाए तो यहां पर कम से कम दस चिकित्सक होने चाहिए। इसके अलावा यहां पर चार स्वीपर और चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद खाली पड़े हैं।
टीबी अस्पताल के बाहर मरीजों को बैठने तक की सुविधा नहीं है।