हजकां को जनता ने नकार दिया : गंगवा
हिसार | इनेलोके नलवा हलका प्रत्याशी और सांसद रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि आज सभी विपक्षी पार्टियों की नाव भंवर में फंसी हुई है। भाजपा जहां उधार के उम्मीदवारों के भरोसे प्रदेश में सरकार बनने के हसीन सपने देख रही है, वहीं कांग्रेस को चुनाव में उतारने के लिए उम्मीदवार ही नहीं मिल रहे हैं। हजकां को जनता की तरह सभी राजनीतिक पार्टियों ने भी नकार दिया है।
सांसद गंगवा सोमवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत गांव कैमरी में ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने कहा कि आज सभी विपक्षी पार्टियों में भगदड़ मची हुई है। जनता के हितों की बात उठाने के बजाए ऐसे ऐसे उम्मीदवारों को अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं, जिन्हें जनता ने नकार दिया है। प्रदेश की जनता इन बिना पैंदी के लोटों की असलियत जान चुकी है।