पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरवाला में प्रशासन ने दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त किया

बरवाला में प्रशासन ने दुकानों के आगे रखे सामान को जब्त किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बीच से गुजरते हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर रेहड़ी संचालकों दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण पर सोमवार को प्रशासन ने सख्ती दिखाई। एसडीएम प्रशांत अटकान थाना प्रभारी अनिल कुमार की मौजूदगी में नगरपालिका के कर्मचारियों ने यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाते हुए रेहडिय़ों दुकानों के बाहर रखे सामान को अपने कब्जे में ले लिया। इस दौरान कर्मचारी पालिका के ट्रैक्टर-ट्राली में सामान लोड कर अपने साथ ले गए। इसके बाद मार्ग पहले से खुला नजर आने लगा और जाम से भी निजात मिली। एसडीएम के अभियान का असर कुछ घंटे के लिए ही दिखाई दिया। शाम के वक्त वैसे ही हालत हो गए, जैसे पहले थे। अभियान पुराना नया बस अड्डा पर कई रेहड़ियां दोपहर बाद दोबारा लग गई।

बता दें कि पुराने बस स्टैंड के नजदीक नए बस अड्डे के आस-पास के एरिया में अतिक्रमण से व्यवस्था बिगड़ी हुई रहती है, हर वक्त यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। सोमवार को चलाए गए अभियान के दौरान पालिका कर्मचारियों द्वारा जब सामान को कब्जे में लिया जा रहा था, तो कई जगह दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों की पालिका कर्मचारियों के साथ नोक-झोंक भी हो गई। पालिका ने अभियान का आगाज अपने कार्यालय के बाहर से किया था। कार्रवाई के दौरान कई दुकानदारों ने अपनी राजनीतिक पहुंच का दबाव बनाते हुए अतिक्रमण अभियान रोकने उनकी दुकान का सामान कब्जे में लिए जाने के लिए राजनेताओं से संपर्क भी साधा और एसडीएम के मोबाइल की घंटी भी बजवाई, मगर उनकी एक चली।

सुनील बोरड़ा, जीतू, अमरजीत, अशोक, राधेश्याम, जोगेंद्र, संजय आदि का कहना था कि प्रशासन ने बिना कोई मुनादी करवाए या नोटिस दिए यह कार्रवाई की है। इतना ही नहीं जो दुकानदार या रेहड़ी संचालक अपना सामान अंदर कर रहा था उसका सामान भी अपनी ट्राली में डाल ले गए। सीआईटीयू के नेता मोहनलाल राजली ने प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर कहा कि प्रशासन द्वारा रेहड़ियां लगाने का स्थान निर्धारित किया जाना चाहिए।

नगर पालिका कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों का बाहर रखा सामान कब्जे में ले लिया।