पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे पर गोली चलाने वाले को पकड़ने की मांग

बेटे पर गोली चलाने वाले को पकड़ने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | गांवभगाना में 25 अगस्त को गांव के ही देवेंद्र और उसके तेरह वर्षीय बेटे राहुल पर गोली चलाने के आरोपित मनदीप को पुलिस प्रशासन की ओर से वांछित अपराधी घोषित किया गया है। संबंधित पुलिस थानों और चौकियों में आरोपित की फोटो जारी कर दी गई है। पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि आरोपित मंदीप लूट, आगजनी, डकैती हत्या के प्रयास सहित कई मामलों में फरार है। इस पर एसपी विकास धनखड़ ने आरोपित को वांछित अपराधी घोषित कर दिया है। वहीं इस संबंध में बुधवार को भगाना के ग्रामीणों ने एसपी से मिलकर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की थी।