पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंद नगर में 15 दिन से सीवर ओवरफ्लो

गोविंद नगर में 15 दिन से सीवर ओवरफ्लो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनस्वास्थ्यविभाग की लापरवाही के कारण डाबड़ा चौक स्थित गोविंद नगर में पिछले 15 दिन से सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। सीवर के ओवरफ्लो होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सीवर समस्या की शिकायत भी कर चुके हैं। चार-पांच बार शिकायत करने पर कर्मचारी आते हैं, मगर सीवर को खोल नहीं पाए। गोविंद नगर में सीवर फ्लो होने के कारण क्षेत्र में बदबू फैली हुई है जिससे लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो रहा है। मच्छर भी पनप रहे हैं। इस कारण लोगों में बीमारियां फैलने का भी डर बना हुआ है। स्थानीय दुकानदार पुनीत, किताब सिंह, चकर सिंह ओमप्रकाश ने बताया कि सीवर की समस्या को लेकर विभाग को शिकायत भी कर चुके हैं। शिकायत करने पर शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एक बार कर्मचारी अस्थायी तौर पर समाधान करके चले जाते हैं, मगर कुछ दिन बाद फिर वही हाल हाे जाता है।