- Hindi News
- ढाणी गारण के नजदीक हादसे में युवक की मौत
ढाणी गारण के नजदीक हादसे में युवक की मौत
बरवाला|हिसार-चंडीगढ़ मार्गस्थित ढाणी गारण मोड पर शाम को बाइक और साइकिल की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में ढाणी गारण निवासी 20 वर्षीय सजन की मौत हो गई। जबकि गांव का का ही 70 वर्षीय बुजुर्ग रोशन गंभीर रूप से घायल हो गया। सजन बाइक से हिसार से गांव की तरफ जा रहा था। ढाणी गारण मोड़ पर अचानक सामने से साइकिल गई। बाइक से गिरने के कारण सजन का सिर सड़क में जा लगा और रोशन साइकिल से सड़क किनारे गिर गए।