पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव कॉलोनी से लाखों रुपये के आभूषण चुराने वाला गिरफ्तार

शिव कॉलोनी से लाखों रुपये के आभूषण चुराने वाला गिरफ्तार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिलगेट क्षेत्र के शिव कॉलोनी के एक मकान से गुरुवार रात लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का आरोपित शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे को कोर्ट में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने मामले में विनोद नगर स्थित पचास वाली गली के तरुण उर्फ गटटू को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपित से एक साेने का हार, एक चेन, चार अंगूठी, 3 जोड़ी टॉप्स, एक जोड़ी बाली, 3 जोड़ी चांदी की पाजेब, 2 चांदी के सिक्के और बच्चे के चांदी के कड़े सहित अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस ने तरुण को सेक्टर 1, 4 स्थित दवा की फैक्ट्री के पास से पकड़ा है। पुलिस आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि तरुण शिवनगर गली नंबर 3 में गीता कुमारी के मकान से करीब ढाई लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गया था। पुलिस को दी शिकायत में गीता ने बताया था कि वह डीसीएम मील में नौकरी करती है। कुछ समय पहले उनकी बेटी की शादी हुई थी। इस पर एक दिन बेटी अपने आभूषण घर रखकर गई थी। इसके बाद गीता किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर चली गई। जब वह अगली सुबह घर लौटी तो मकान के गेट का ताला टूटा था। अलमारी से कुछ नकदी सहित आभूषण गायब थे।

चोरों ने तलवंडी राणा स्थित एक फैक्ट्री से हजारों रुपये के मोटर चोरी कर लिये। इस संबंध में सदर थाने में केस दर्ज किया गया है। एकता पार्क निवासी जतिन गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोर उनकी फैक्ट्री से 3 मोटर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिसार | चोरी,डकैती, लूट सहित अन्य मामलों में वांछित दो आरोपितों को पुलिस ने हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। राहगीरों को लूटने की फिराक में खड़े दोनों आरोपियों को पीजीएसडी स्कूल वाली गली से पकड़ा गया है। पुलिस ने दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एएसआई कर्मबीर ने बताया कि मामले में भारतनगर निवासी रोहित और वाल्मीकि बस्ती के विपिन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों से एक चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपित पहले करीब 50 मामलों में वांछित हैं। शुक्रवार रात को पुलिस पड़ाव क्षेत्र में गश्त कर रही थी। पुलिस वाहन जैसे ही पीजीएसडी स्कूल वाली गली में मुड़ी तो वहां दो युवक संदिग्ध अवस्था में खड़े दिखे। पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।