- Hindi News
- बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान 14 फरवरी से शुरू होगा: महासभा
बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान 14 फरवरी से शुरू होगा: महासभा
हिसार | अखिलभारतीय हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष धर्मपाल सिवाच ने कहा कि महासभा द्वारा 15 फरवरी को होने वाला बहू लाओ बेटी बचाओ अभियान 14 फरवरी को यानी वेलेंटाइन्स डे के दिन शुरू किया जाएगा। सिवाच शनिवार को मॉडल टाउन मेें हिंदू महासभा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक को संबोधित करते हुए दी। बैठक की अध्यक्षता महासभा के प्रवक्ता ललित भारद्वाज ने की। हिंदू महासभा का कहना है कि इस बार वेलेंटाइन- डे को एक अलग तरीके से यादगार बनाया जाएगा उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा अंतर धार्मिक जोड़ों का स्वागत करेगी।