मंडलस्तरीय प्रतियोगिता समाप्त
हिसार | राजकीयमहाविद्यालय में लीगल लिटरेसी सेल के तत्वावधान से दो दिवसीय मंडल स्तरीय प्रतियोगिताएंं करवाई गई। इसमें हिसार मंडल के पांच जिले सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद भिवानी के जिला स्तरीय पुरस्कार विजेताओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में भाषण, वाद-विवाद एवं काव्य पाठ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को पेंटिंग, स्लोगन पेंटिग निबंध लेखन प्रतियोगिताए आयोजित की गई। पेंटिग प्रतियोगिता में प्रथम संदीप नहरा, स्लोगन राइटिंग में गुरप्रीत सिंह, निबंध लेखन में प्रथम इकजम रहा। भाषण प्रतियोगिता में अनु प्रथम, वाद-विवाद प्रतियोगिता में (पक्ष) अंजू प्रथम विपक्ष में दिव्या और कविता पाठ में विकास प्रथम रहा।