एचएयू में किसानों को दिया प्रशिक्षण
हिसार | एचएयूमें बागवानी विभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र के सहयोग से चल रहे नीबू वर्गीय फसलों में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हुआ। प्रीसीजिंग फार्मिंग डेवल्पमेंट सेंटर (पीएफडीसी), हिसार के इंजीनियर अजीत सिंह सांगवान ने पीएफडीसी स्कीम के तहत किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का ढंग से उपयोग रखरखाव की जानकारी दी। डॉ. आरके गोदारा ने किसानों को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली योजना के बारे में बताया।