पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगवान शिव का ध्यान करने से मिलती हैं विकारों से मुक्ति : अंतिमा

भगवान शिव का ध्यान करने से मिलती हैं विकारों से मुक्ति : अंतिमा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार | प्रजापिताब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सौजन्य से गांव मंगाली में शनिवार को आध्यात्मिक कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी अंतिमा बहन ने कहा कि परमात्मा शिव इस धरा पर अवतरित हो चुके हैं और वे ज्ञान और योग की शिक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो मनुष्य उनकी शिक्षा का पालन करेगा वह अपने पांचों विकार काम, क्रोध, लोभ, मोह अहंकार पर काबू पा लेगा। उस मनुष्य की आत्मा पवित्र एवं संतोप्रधान बन जाती है।