पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मानी गई मांगे लागू करवाने के लिए डीजी को ज्ञापन देगी रोडवेज यूनियन की तालमेल कमेटी

मानी गई मांगे लागू करवाने के लिए डीजी को ज्ञापन देगी रोडवेज यूनियन की तालमेल कमेटी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी ने कर्मचारियों की मानी गईं मांगों को लागू करवाने के लिए विभाग के महानिदेशक को ज्ञापन देने का फैसला लिया है। यह फैसला तालमेल कमेटी की करनाल में हुई बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता रोडवेज नेता दलबीर किरमारा ने की। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन तालमेल कमेटी में शामिल नहीं है। बैठक में फैसला लिया गया कि रोडवेज कर्मचारियों की मानी गई मांगों को लागू करवाने के लिए तालमेल कमेटी विभाग के महानिदेशक को 20 फरवरी तक मांगपत्र देगी।

मुख्य मांगों में वर्ष 2003 से वर्ष 2014 तक लगे चालकों-परिचालकों को पक्का किया जाए रोडवेज के कंप्यूटर ऑपरेटरों को पक्का, 240 दिन काटकर सभी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ तकनीकी वेतनमान देकर सभी कर्मचारियों को 4 हजार रुपए का एसीपी लाभ देने आदि की मांग है। इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष दलबीर किरमारा, महासचिव आजाद सिंह गिल, ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष हरिनारायण शर्मा की ओर से दिलबाग गिल रमेश सैनी, हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर नेहरा, जगमोहन आंतिल, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के प्रधान बलराज देशवाल, र| जांगड़ा, बीएमएस के प्रधान आजाद मलिक सतपाल रोहिल्ला ने भाग लिया।